अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन ही अच्छा जाता है। और अच्छी शुरुआत होती है अच्छे खानपान से। आप सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाते हैं इसका असर आपकी सेहत पर बहुत ज़्यादा पड़ता है। यह सुबह का खाना ही होता है जो आपको पूरे दिन एक्टिव रखता है। इसिलए आप सुबह उठकर जो भी खाएं वो सोच समझकर ही खाएं।
कुछ लोग सबसे पहले फल खाते हैं तो कुछ लोग जूस पीतें हैं। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो सेहतमंद तो होती हैं लेकिन कभी उन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएँगे कि ऐसी क्या क्या चीज़ें हैं जो आपको खाली पेट नहीं खानी चाहिए...
1. कच्चा केला
आप खाली पेट कच्चा केला बिकुल न खाएं। इससे खून में मैग्नीशियम का सत्तर बढ़ जाता है जिस कारण दिल से समन्धि समस्याएं हो सकती हैं।
2. हरी मिर्च
आप कभी भी खाली पेट हरी मिर्च न खायें। खाली पेट हरी मिर्च खाने से गैस बनती है और सीने में जलन की समस्या भी आपको हो सकती है।
3. खट्टे फल
खाली पेट खट्टे फल भी खाने को मना किया जानता है। इससे फ्रूट एसिड होता है जो खाली पेट नुक्सान करता है। इससे एसिडिटी होती है और गैस्ट्रिक अल्सर होने का भी खतरा रहता है।
4. हरी सब्ज़ियाँ
यूँ तो हरी सब्ज़ियाँ सेहत के लिए अच्छी होती हैं लेकिन इन्हे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इनमें एमिनो एसिड होता है जो पेट दर्द और पेट में सूजन जैसी समस्याएं पैदा करता है।
5. दही
सुबह सुबह जब आप उठते हैं तो आपके शरीर में हीड्रोक्लोरिक एसिड इकठ्ठा हुआ होता है। जब आप खाली पेट दही खाएंगे तो दही के सभी हैल्थी बैक्टीरिया पेट में मौजूद हीड्रोक्लोरिक एसिड ख़त्म कर देता है।